श्री खेतेश्वर शिक्षण संस्थान

News

श्री खेतेश्वर शिक्षण संस्थान

कक्षा नर्सरी से 5 तक केवल अंग्रेजी माध्यम और कक्षा VI से XII तक द्विभाषी (सभी स्ट्रीम के लिए)।

विशेषज्ञ शिक्षक

ब्रह्मर्षि खेतेश्वर में विशेषज्ञ शिक्षक जानते हैं कि वे क्या कर रहे हैं

शिक्षा

शिक्षा सीखने को सुविधाजनक बनाने की प्रक्रिया है

स्वास्थ्य देखभाल

हम हमेशा आपके बच्चे के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हैं।

संगीत कला एवं खेल

ब्रह्मर्षि खेतेश्वर में बच्चों के लिए कला खेल और संगीत खेल उपलब्ध हैं।

Important Links

News and Updates

  • 12/06/2024
    1. Class LKG to 12th Admission Started in Both (Hindi & English) Medium
  • 03/07/2024
    3. Notebooks Information are available on Important Links Tab.
  • 23-05-2025
    Teacher Recruitment

Upcoming Events

श्री खेतेश्वर शिक्षण संस्थान के बारे में

श्री खेतेश्वर उच्च माध्यमिक विद्यालय श्री खेतेश्वर शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित है ।

यह विद्यालय एक शानदार त्रिकोण पर अवस्थित है, जहां मेगा हाईवे, बालोतरा-सिवाना तथा सांचोर-अहमदाबाद रोड़ मिलते हैं ।

यह तीन मंजिला भवन चारों दिशाओं से इस तिराहे पर देखा जा सकता है। यह एक विशाल 38 कक्षों वाला समस्त आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित विद्यालय है ।

यह विद्यालय शहर के शोर-शराबे तथा प्रदूषण से मुक्त बालोतरा शहर से लगभग 6 कि.मी, हाऊसिंग बोर्ड से 1.5 कि.मी. तथा माजीवाला से 2.5 किमी दूर अवस्थित है।

इस आधुनिक सुरम्य विद्यालय का उद्घाटन श्री श्री 1008 श्री खेतारामजी महाराज की कृपा से एवं श्री तुलसारामजी महाराज के आशीर्वाद से सम्वत् 2080 श्रावण कृष्ण (वद) 13, शनिवार दिनांक 01 जुलाई 2023 को श्री श्री 1008 श्री तुलसारामजी महाराज तथा श्री श्री 1008 श्री निर्मलदासजी महाराज की पावन निश्रा तथा ट्रस्ट मण्डल व विद्यालय प्रबन्धन सदस्यों की उपस्थिति में श्री ध्यानारामजी महाराज द्वारा विधिवत् पूजन कर प्रवेशोत्सुक बालक-बालिका का तिलक-रोली से अभिनन्दन कर किया गया ।

इस परिक्षेत्र में एक अच्छे अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय की आवश्यकता लम्बे समय से अनुभूत की जा रही थी। अतः श्री ब्रह्मधाम ट्रस्ट द्वारा एक अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय को संचालित करने का निर्णय लिया गया ।

इस मंजिल तक पहुँचने में इसे एक प्रक्रियात्मक यात्रा भी करनी पड़ी। "जहां चाह- वहां राह ।" हम आखिर इस पड़ाव तक पहुंच ही गए। अब हमारी असली यात्रा प्रारम्भ हुई है और यह अनन्त है।

हम इस चिन्तन के साथ इस क्षेत्र में उतरे हैं कि हमारे बालक इस युग की मांग के अनुरुप अंग्रेजी भाषा फर्राटे के साथ बोल-समझ सकें लेकिन यह भाषा उनके होठों की भाषा ही बनी रहे ।

अंग्रेजी को इस युग में सफलता का पासपोर्ट माना जाता है। हमारा प्रयास है कि हमारे बच्चे अंग्रेजी को अच्छी तरह से बोलने समझने वाले होते हुए भी भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से ओत-प्रोत रहें ।

यह विद्यालय बिना किसी जाति, पंथ, धर्म, रंग-रुप के भेद-भाव की भावना के साथ प्रारम्भ किया गया है। हमारा उद्देश्य बालक में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा के साथ-साथ भारतीय सभ्यता व संस्कृति का बीजारोपण करना भी है जिससे वह भविष्य में भारत का एक सुयोग्य, सुशिक्षित व सुसंस्कृत नागरिक बन सके।

हमारा लक्ष्य है कि हमारा बालक भीड़ से अलग दिखाई दे। हम बालक को सर्वांगीण विकास के समस्त अवसर प्रदान करेंगे। हमारी अभिलाषा है कि इस संस्थान से निकला बालक अपने अलग व्यक्तिव-कृतित्व से पहचाना जावे ।

हमने एक उच्च प्राथमिक विद्यालय से अपनी यात्रा 2023 में प्रारम्भ की थी। यह बताते हुए गर्व है कि 2024 हम समस्त सुविधाओं से युक्त एक उच्च माध्यमिक विद्यालय हैं। हमारी यह यात्रा अनवरत है।

अभी तो यह पहला ही कदम है, अभी तो हमें मीलों मील चलना है। बालकों की मेहनत, शिक्षकों का समर्पण, आप सभी अभिभावकों का सहयोग तथा श्री श्री 1008 श्री तुलसारामजी महाराज के कृपा पूर्ण आशीर्वाद से हम निश्चित ही एक दिन उच्च स्थान पर होंगे ।

ऐसी कामना हम सभी करते हैं।

MISSION & VISION

MISSION


हमारी सांस्कृतिक विरासत से छात्रों को अवगत कराना

छात्रों को संस्कारवान, समझदार, उत्तरदायी पूर्ण बनाना

छात्रों को समर्पित नागरिक के रूप में विकसित करना

VISION


जीवन के लिए शिक्षा की अवधारणा

ऐसे छात्रों का निर्माण जो मन मस्तिष्क से भारतीय हो

धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने वाले छात्र विकसित करना लेकिन अंग्रेजी केवल उनके होंठों की भाषा हो

विद्यालय के छात्र भीड़ से अलग हों, उनके स्वयं के चरित्र एवं व्यवहार से अलग स्वतंत्र पहचान हो

सर्वांगीण विकास के समस्त अवसर उपलब्ध करवाना

छात्र की अन्तर्निहित प्रतिभाओं को उजागर करना

रोजगारोन्मुखी शिक्षा के अवसर प्रदान करना

हमारे कार्यक्रम

विद्यालय स्तरीय कार्यक्रम

  • शिक्षक अभिभावक बैठक (वर्ष में 2 बार)
  • शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक उन्नयन के कार्यक्रम
  • यूनिट टेस्ट
  • ग्रेडिंग सिस्टम
  • एक्टिविटी बोर्ड की सुविधा
  • खेल सुविधाएँ (वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन) और अन्य इनडोर गेम
  • छोटे बच्चों के लिए झूले, फिसल पट्टियां व अन्य मनोरंजन के उपकरण तथा शिक्षण के पर्याप्त साधन
  • खेल-खेल में शिक्षा
  • आनंददायी शिक्षण की व्यवस्था
  • पुस्तकालय व रीडिंग रूम की व्यवस्था
  • कक्षा - कक्ष पुस्तकालय की अवधारणा
  • कैरियर निर्माण के लिए मार्गदर्शन व्यवस्था
  • उपचारात्मक शिक्षण व्यवस्था
  • सुव्यवस्थित, सुसज्जित, प्रयोगशालाएं
  • स्मार्ट बोर्ड, स्मार्ट क्लास एवं प्रोजेक्टर सुविधाएँ
  • शिक्षकों का उचित मार्गदर्शन
  • शिक्षकों को प्रेरणा संवर्धन
  • सी.सी.टी.वी. द्वारा निगरानी
  • वाहन सुविधा

श्री खेतेश्वर शिक्षण संस्थान की विशिष्टताएँ :-

  • विश्वस्तरीय भव्य विद्यालय भवन एवं छात्रावास मय सी. सी. टी. वी. कैमरे 24/7 प्रत्येक कक्षा की निगरानी ।
  • सभी विद्यार्थियों को समान शिक्षा के अधिकार की भावना से ओतप्रोत संस्थान द्वारा समस्त जाति व धर्म के विद्यार्थियों हेतु शिक्षण सुविधा ।
  • विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास हेतु प्रशिक्षित कोच सहित फुटबॉल, वॉलिबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकिट, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक, बैडमिंटन के मैदान ।
  • भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान व भूगोल की बोर्ड के मानदण्डानुसार पृथक पृथक् समस्त आवश्यक उपकरणों से सुसज्जित प्रयोगशालाएँ ।
  • वातानुकूलित भव्य कम्प्यूटर प्रयोगशाला 30 आधुनिक तकनीक युक्त सिस्टम, कलर स्केनर व इंटरनेट की सुविधा
  • वाटर कूलर मय आर. ओ. द्वारा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, जेनरेटर व सौर ऊर्जा द्वारा विद्युत् की 24/7 आपूर्ति ।
  • दूर दराज के गाँवों से विद्यार्थियों को लाने ले जाने हेतु संस्था द्वारा बसों से आवागमन की सुविधा ।
  • वातानुकूल उच्च तकनीकी डिजीटल पुस्तकालय मय पृथक वाचनालय एवं इंटरनेट सुविधा युक्त पृथक-पृथक अध्ययन प्रकोष्ठ ।
  • स्थायी रोजगारोन्मुखी निदेशालय का पृथक प्रकोष्ठ जिनके द्वारा छात्रों में निहित प्रतिभा व योग्यतानुसार व्यवसाय के चयन हेतु मार्गदर्शन ।
*
*
*
*
*
* फ़ील्ड अनिवार्य हैं।

श्री भगवन ब्रह्माजी

श्री वेदमाता गायत्री

श्री खेतारामजी महाराज

कमिटि के सदस्य

हमारी नियमित गतिविधियां :-

दैनिक प्रार्थना

  • नित नई प्रार्थना
  • गीत
  • सुविचार
  • समाचार
  • सामान्य ज्ञान
  • योग-ध्यान
  • जीवन में अध्यात्म का प्रवेश

शनिवारीय बालसभा (कक्षा 1 से 8)

  • कहानी प्रतियोगिता
  • लोकगीत प्रतियोगिता
  • संस्कृत श्लोक प्रतियोगिता
  • अन्त्याक्षरी
  • कविता पाठ (हिंदी और अंग्रेजी)
  • सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भूगोल प्रश्नोत्तरी
  • देशभक्ति गीत
  • भाषण प्रतियोगिता
  • वाद विवाद प्रतियोगिता
  • एकल गीत प्रतियोगिता
  • युगल एवं समूह गान

शनिवारीय बालसभा (कक्षा 9 से 12)

(छात्रों की रूचि अनुसार प्रवृतियों का चयन)

  • रचनात्मक लेखन
  • कविता लेखन
  • कविता पाठ
  • कहानी लेखन
  • कहानी कथन
  • वाद विवाद प्रतियोगिता
  • भाषण प्रतियोगिता
  • गायन/संगीत प्रतियोगिता
  • वादन प्रतियोगिता
  • नृत्य प्रतियोगिता
  • अभिनय एवं नाटक प्रतियोगिता
  • विभिन्न क्लबों का आयोजन
    • विज्ञान क्लब
    • वाणिज्य क्लब
    • पर्यावरण क्लब
  • युवा संसद कार्यक्रम
  • विज्ञान मेलों का कार्यक्रम
  • स्थानीय, जिला, राज्य स्तर खेल प्रतिभाओं का चयन
  • सभी जयन्तियाँ एवं उत्सव दिवसों का आयोजन

हमसे संपर्क करें